Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTEE
एक मजिस्ट्रेट के समक्ष "अ" शपथ पर यह कथन करता है कि उसने 'ब' को क्लब में 'स' को मारते देखा था | बाद में सत्र न्यायालय के समक्ष वह शपथ पर यह कहता है कि 'ब' ने 'स' को कभी नहीं मारा | यदि मिथ्या साक्ष्य के अपराध के लिए 'अ' का अभियोजन किया जाता है तब:- "A" states on oath before a magistrate that he had seen 'B' kill 'C' in the club. Later, before the Court of Session, he says on oath that 'B' never killed 'C'. If 'A' is prosecuted for the offense of false evidence, then:-
  1. उसका अभियोजन विधि की दृष्टि से दोषपूर्ण होगा | His prosecution would be faulty from the point of view of law
  2. अ पर अनुकल्प में आरोप लगाया जा सकता है और चाहे यह न सिद्ध हो सके कि दोनों विरोधी कथनों में से कौन सा कथन मिथ्या था फिर भी उसे मिथ्या साक्ष्य देने का दोषी ठहराया जा सकता है A can be charged in the alternative and can be found guilty of giving false evidence even though it cannot be proved which of the two opposing statements was false.
  3. क्या अभियोजन के पूर्व यह ज्ञात करना आवश्यक होगा कि दोनों में से कौन सा कथन मिथ्या था? Would it be necessary to find out which of the two statements was false before the prosecution?
  4. अ को तभी सजा हो सकेगी जब यह सिद्ध हो जाए कि दोनों में से कौन सा कथन मिथ्या था A can be punished only if it is proved that which of the two statements was false
Question 2
MOST EXPECTEE
जब कोई व्यक्ति किसी मजिस्ट्रेट के आदेशों के अन्तर्गत बंदीगृह में निरुद्ध है और उसे कोई दूसरा मजिस्ट्रेट अपने समक्ष आरोप का उत्तर देने के लिए बंदीगृह के भारसाधक अधिकारी को उसे प्रस्तुत करने का आदेश देता है, तब :
  1. यदि वह व्यक्ति सुपुर्दगी, विचारण अथवा प्राथमिक अन्वेषण के दौरान बन्दी है तब बंदीगृह का वह भारसाधक अधिकारी उस दूसरे मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन करने से प्रविरत रहेगा
  2. बंदीगृह का भारसाधक अधिकारी उसे प्रस्तुत करने हेतु बाध्य नहीं होगा | यदि जेल 15 किलोमीटर से अधिक दूर है
  3. उस व्यक्ति को प्रस्तुत किया जाए या नहीं यह बंदीगृह के भारसाधक अधिकारी पर निर्भर करता है
  4. बंदीगृह का भारसाधक अधिकारी, यदि वह व्यक्ति इच्छुक है, तब ही और अवश्य ही प्रस्तुत करेगा
Question 3
MOST EXPECTEE
किसी भी अपराध का संज्ञान लिया जा सकता है :
  1. केवल मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग के द्वारा
  2. किसी भी मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग अथवा मजिस्ट्रेट द्वितीय वर्ग जो इस हेतु विशिष्ट रूप से अधिकृत हो के द्वारा
  3. केवल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा
  4. केवल सत्र न्यायालय द्वारा
Question 4
MOST EXPECTEE
यदि यह कहा जाता है कि कोई भी सत्र न्यायालय किसी भी आरंभिक अधिकारिता वाले न्यायालय के रूप में किसी भी अपराध का संज्ञान नहीं ले सकता है तब निम्न में से कौन सा उत्तर सही होगा :-
  1. केवल ऐसे न्यायालयों, जिनमें सहायक सत्र न्यायाधीश पीठासीन होते है, के ही बारे में सत्य होगा
  2. बिना किसी अपवाद के सत्य है
  3. विधि द्वारा उपबंधित कुछ अपवादों को छोड़कर यह सही है
  4. यह कहना गलत है
Question 5
MOST EXPECTEE
धारा 207 या 208 दण्ड प्रकिया संहिता के अन्तर्गत अभियुक्त को प्रतिलिपियाँ प्रदान की जाती है:-
  1. मजिस्ट्रेट द्वारा
  2. पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी द्वारा
  3. सहायक लोक अभियोजक द्वारा
  4. परिवादी द्वारा