Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTEE
यदि किसी दाण्डिक अपील में अभियुक्त की मृत्यु हो जाती है एवं उसके नजदीकी रिश्तेदार अपील को जारी रखना चाहते है, तो उन्हें कितनी अवधि के अन्दर आवेदन देना चाहिए :
  1. तीस दिन
  2. चार महीने
  3. साठ दिन
  4. तीन महीने
Question 2
MOST EXPECTEE
विचारण न्यायालय अभियुक्त को दण्डित करने के उपरान्त उसे द.प्र.सं. की धारा 389(3) के अन्तर्गत कब जमानत पर रिहा कर सकता है:
  1. यदि अभियुक्त जमानत पर है एवं उसे तीन वर्ष से अनधिक की सजा दी गई है
  2. यदि अभियुक्त जमानत पर है एवं उसे पाँच वर्ष से अनधिक की सजा दी गई है
  3. यदि अपराध अनन्य रूप से जमानतीय हो, चाहे अभियुक्त जमानत पर हो या नहीं
  4. यदि अभियुक्त जमानत पर है एवं उसे सात वर्ष से कम की सजा दी गई है
Question 3
MOST EXPECTEE
गलत स्थान पर विचारण का क्या प्रभाव होगा :
  1. उच्च न्यायालय को संदर्भित करना होगा
  2. स्वयमेव विदूषित होगा
  3. अपराध की गंभीरता देखनी होगी
  4. विदूषित तभी होगा जब न्याय विफल हो
Question 4
MOST EXPECTEE
यदि कोई दण्डाधिकारी विधि द्वारा अधिकृत न हो तब किस स्थिति में उसके द्वारा की गई कार्यवाही विदूषित होगी :
  1. द.प्र.सं. की धारा 176 के अन्तर्गत मृत्यु समीक्षा करता है
  2. अभियुक्त का संक्षिप्त विचारण करता है
  3. द.प्र.सं. की धारा 94 के अन्तर्गत तलाशी वारंट जारी करता है
  4. द.प्र.सं. की धारा 306 के अन्तर्गत क्षमादान देता है
Question 5
MOST EXPECTEE
"वारंट मामला" में ऐसा मामला अभिप्रेत है :
  1. जो दो वर्ष से अनधिक के कारावास से दण्डनीय किस अपराध से संबंधित है
  2. जो मृत्यु, आजीवन कारावास या दो वर्ष से अधिक अवधि के कारावास से दण्डनीय किसी अपराध से संबंधित है
  3. जिसमें पुलिस अधिकारी वारंट के बिना गिरफ्तार नहीं कर सकता है
  4. जिसमें न्यायालय प्रथमत: अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जरी करेगा