Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTEE
विकृतचित्त व्यक्ति की संविदा की क्षमता के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सर्वाधिक उपर्युक्त है :-
  1. कोई व्यक्ति जो कभी-कभी विकृतचित्त हो जाता है संविदा कर सकता है चाहे संविदा करने के समय वह विकृतचित्त हो
  2. कोई व्यक्ति जो सामान्यतया विकृतचित्त है संविदा कर सकता है यदि वह संविदा करने के समय स्वस्थचित्त है
  3. विकृतचित्त व्यक्ति संविदा कर सकता है
  4. विकृतचित्त व्यक्ति कभी संविदा नहीं कर सकता
Question 2
MOST EXPECTEE
जब वचनगृहीता की सम्मति प्राप्त करते समय वचनदाता मौन रहता है जबकि उसका कर्तव्य है कि वह तात्विक तथ्यों के बारे में बताए तो इसका अर्थ यह है कि सम्मति प्राप्त की गई है:-
  1. कपट द्वारा
  2. भूल द्वारा
  3. प्रपीडन द्वारा
  4. दुर्व्यपदेशन द्वारा
Question 3
MOST EXPECTEE
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:- संविदा को शून्य किया जा सकता है यदि सम्मति कारित हो| 1. विधि की भूल द्वारा 2. तथ्य की भूल द्वारा 3. प्रपीडन द्वारा 4. असम्यक असर द्वारा उपरोक्त कथनों में से कौन से सही है:-
  1. 1, 2 और 3
  2. 2, 3 और 4
  3. 1, 3 और 4
  4. 2 और 4
Question 4
MOST EXPECTEE
A ने अपनी पत्नी को यह धमकी दी कि यदि वह A के भाई के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा | पत्नी ने विक्रय विलेख निष्पादित पर दिया यह संव्यवहार :-
  1. विधि द्वारा प्रतिबद्ध होने के कारण शून्य है
  2. असम्यक असर के कारण शून्यकरणीय है
  3. प्रपीडन के कारण शून्यकरणीय है
  4. अनैतिक होने के कारण शून्य है
Question 5
MOST EXPECTEE
A को 1, 00, 000 रुपए की अत्यधिक आवश्यकता थी किन्तु वह बैंकों से उधार नहीं पा सका क्योंकि उसके पास देने के लिए कोई प्रतिभूति नहीं थी| A ने अपने मित्र B से निवेदन किया | B ने यह जानते हुए कि A के पास कोई उपाय नहीं है A को बहुत ऊँची ब्याज दर पर धन उधार दिया यह कहते हुए कि उसने स्वयं C से धन उधार लिया है:- A और B के बीच हुई संविदा
  1. विधिमान्य है क्योंकि मित्र ने असम्यक असर डाला है यह केवल इसलिए नहीं माना जा सकता कि जो धन उधार दिया गया था उस पर ब्याज की दर बहुत ऊँची थी
  2. विधिमान्य नहीं है क्योंकि B ने दोषपूर्ण तरीके से A को भुलावे में डाला कि ने B से उधार C लिया था
  3. शून्य है क्योंकि ब्याज की दर इतनी ऊँची है कि वह अंत: करण के विरुद्ध है
  4. असम्यक असर के कारण दोषपूर्ण है| यह असर B ने A पर अपनी गहरी मित्रता के आधार पर डाला था