Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTEE
प्रस्थापना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :- 1. प्रतिस्थापना से मूल प्रस्थापना समाप्त हो जाती है 2. कीमत का उत्कथन (कोटेशन) प्रस्थापना है 3. प्रस्थापना का प्रतिगृहण ऐसा है जैसे बारूद की गाड़ी में जलती तीली लगा दी गई हो इन कथनों में से
  1. 1, 2 और 3 सही है
  2. 2 और 3 सही है
  3. 1 और 3 सही है
  4. केवल 3 सही है
Question 2
MOST EXPECTEE
जब दुकान की खिड़की में कीमत की पर्ची के साथ कुछ माल प्रदर्शित किए जाते है तो यह उपदर्शित होता है कि :-
  1. विज्ञापन है
  2. घोषणा है
  3. कीमत की पर्ची में निम्नलिखित कीमतों पर माल बेचने की प्रस्थापना है
  4. प्रस्थापना के लिए आमन्त्रण है
Question 3
MOST EXPECTEE
प्रस्थापना के लिए विधिमान्य प्रतिगृहण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है:-
  1. प्रतिगृहण सदैव रजिस्ट्रीकृत डाक के माध्यम से होना चाहिए
  2. प्रतिगृहण आत्यंतिक और बिना शर्त होना चाहिए
  3. प्रतिगृहण विहित रीति में होना चाहिए
  4. प्रतिगृहण उसी अवधि में होना चाहिए जब प्रस्थापना विघमान हो
Question 4
MOST EXPECTEE
एक्स एक प्रस्थापना वाय को करता है जो वाय प्रतिगृहीत कर लेता है | प्रतिगृहण की जानकारी एक्स को मिलने के पहले वाय तार भेजकर अपने प्रतिगृहण का प्रतिसंहरण कर लेता है| प्रतिसंहरण कब संपूर्ण होता है:-
  1. जब तार की अंतर्वस्तु की जानकारी एक्स को होती है
  2. जब तार भेजा जाता है
  3. जब एक्स प्रतिसंहरण स्वीकार करता है
  4. जब तार एक्स को प्राप्त होता है
Question 5
MOST EXPECTEE
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- प्रतिफल :- 1. वचन के लिए हेतु है 2. वचन के लिए कीमत है 3. एकमात्र नैतिक बाध्यता है 4. विधि की दृष्टि में कोई मूल्यवान वस्तु है इन कथनों में
  1. 1, 2 और 3 सही है
  2. 1 और 4 सही है
  3. 2 और 4 सही है
  4. केवल 3 सही है