Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTEE
अ एक पत्र के द्वारा ब को एक निश्चित मूल्य पर एक भू-खण्ड बेचने का प्रस्ताव करता है और ब डाक द्वारा पत्र भेजकर प्रस्ताव स्वीकार कर लेता है| ब तार द्वारा अपनी स्वीकृति का खण्डन करता है| ब के द्वारा किया हुआ खण्डन अ के विरुद्ध कब पूर्ण होगा:-
  1. जब ब द्वारा तार भेजा जाता है
  2. दोनों स्थितियों में
  3. जब अ को तार मिलता है
  4. उपर्युक्त स्थितियों में से किसी में भी नहीं
Question 2
MOST EXPECTEE
निम्नलिखित में से कौन एक सही नहीं है बिना प्रतिफल के किया गया करार शून्य होता है किन्तु इन परिस्थितियों को छोड़कर-
  1. निकटतम संबंधियों में स्वाभाविक प्यार एवं स्नेह से प्रेरित वचन
  2. स्वेच्छा से किए गए कार्यों की क्षतिपूर्ति का वचन
  3. स्वयं के कालबाधित ऋणों के भुगतान का वचन
  4. पड़ोसी के कालबाधित ऋणों के भुगतान का वचन
Question 3
MOST EXPECTEE
निम्नलिखित कारणों में कौन सा एक संविदा निष्पादन को असंभव नहीं बनता है:-
  1. विधि में ऐसा परिवर्तन जो संविदा से संबंधित कार्य को अवैध घोषित करता है
  2. संविदा की विषय वस्तु का नष्ट होना
  3. वचन दाता की मृत्यु अथवा गंभीर बीमारी
  4. मूल्य में अभूतपूर्व परिवर्तन जिससे बिना भयंकर घाटे के संविदा का निष्पादन नहीं किया जा सकता|
Question 4
MOST EXPECTEE
निम्नलिखित में से कौन सा एक सहीं नहीं है:- जब किसी करार के लिए सहमति धोखे से कारित हुई है तो वह करार संविदा है जो
  1. विधिमान्य है
  2. अवैध है
  3. शून्य है
  4. शून्यकरणीय
Question 5
MOST EXPECTEE
अ ने ब से तीन महीने पश्चात संगीत कार्यक्रम के लिए एक हाल किराये पर लिया इस करार के थोड़े दिनों बाद तूफान के कारण वह हॉल नष्ट हो गया और संगीत कार्यक्रम वहाँ नहीं हो सका:-
  1. प्रारंभ से ही शून्य था
  2. हॉल के नष्ट होने के समय से शून्य हुआ
  3. शून्यकरणीय है
  4. प्रतिकर कर दिये जाने योग्य है