Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTEE
अ, ग द्वारा प्रकाशित पुस्तक के संबंध में सदभावनापूर्वक कहता है| ग की पुस्तक अशिष्टतापूर्ण है| वह अवश्य ही अपवित्र विचारों का व्यक्ति होना चाहिए| क्या यह भा.द.सं. की धारा 500 के अन्तर्गत मान हानि है:-
  1. नहीं, क्योंकि धारा 499 के अपवादों के अन्तर्गत आता है
  2. नहीं, क्योंकि वह अपवचन है
  3. नहीं, क्योंकि वह दोहराया नहीं गया है
  4. हाँ, क्योंकि राय ग के चरित्र से संबंध रखती है
Question 2
MOST EXPECTEE
कौन सी वस्तु चोरी की सम्पत्ति नहीं कही जाएगी :-
  1. जिसका कब्जा लूट के द्वारा प्राप्त हुआ हो
  2. जिसका कब्जा आपराधिक न्यास भंग द्वारा प्राप्त हुआ हो
  3. जिसका कब्जा डकैती द्वारा प्राप्त हुआ हो
  4. जिसका कब्जा छल द्वारा प्राप्त हुआ हो
Question 3
MOST EXPECTEE
कोई उपहति घोर कहलाती है| जिसके कारण उपहत व्यक्ति....तक तीव्र शारीरिक पीड़ा में रहता है या अपने मामूली कामकाज को करने के लिए असमर्थ रहता है
  1. तीस दिन
  2. पच्चीस दिन
  3. पन्द्रह दिन
  4. बीस दिन
Question 4
MOST EXPECTEE
भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498 A के अन्तर्गत अपराध के लिए अभिव्यक्ति क्रूरता में मानसिक तथा शारीरिक दुःख एवं क्लेश सम्मिलित है:-
  1. गलत है
  2. सही है
  3. केवल शारीरिक दुःख शामिल है
  4. केवल दहेज़ की माँग शामिल है
Question 5
MOST EXPECTEE
जो कोई शिशु का इस आशय से व्यपहरण या अपहरण करेगा कि ऐसे शिशु के शरीर पर से कोई जंगम सम्पत्ति बेईमानी से ले ले, वह भा.द.सं. की धारा 369 के अन्तर्गत दण्डित किया जावेगा, अगर शिशु की आयु....से कम है|
  1. चौदह
  2. बारह
  3. दस
  4. पन्द्रह वर्ष