Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTED
निम्नलिखित में से कौन सा आपराधिक प्रयत्न का दृष्टांत नहीं है:-
  1. क' गर्भपात कराने के आशय से 'ख' को दवा खिलाता है परन्तु 'ख' गर्भवती नहीं थी
  2. क','ख' को मार डालने के आशय से एक खली गाड़ी पर 'ख' को उसमें बैठा हुआ समझकर गोली चलाता है
  3. क' नकली सिक्के बनाने के उद्देश्य से रंग प्राप्त करता है
  4. क','ख' को मार डालने के आशय से आर्सेनिक (शंखिया) समझकर चीनी खिलाता है
Question 2
MOST EXPECTED
किस मामले में शरीर की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का विस्तार मृत्यु कारित करने का नहीं होता है:-
  1. व्यपहरण करने के आशय से किया गया हमला
  2. बलात्संग करने के आशय से किया गया हमला
  3. किसी व्यक्ति का सदोष अवरोध कारित करने के आशय से किया गया हमला
  4. प्रकृति विरुद्ध कामतृष्णा की तृप्ति के आशय से किया गया हमला
Question 3
MOST EXPECTED
क' को 'ख' का सरकारी वचन-पत्र मिलता है| जिस पर निरंक पृष्ठांकन है| 'क' यह जानते हुए कि वह वचन-पत्र 'ख' का है, उसे ऋण के लिए प्रतिभूति के रूप में बैंकर के पास इस आशय से गिरवी रख देता है कि वह भविष्य में उसे 'ख' को प्रत्यावर्तित कर देगा | 'क' ने क्या अपराध कारित किया है:-
  1. छल
  2. कोई अपराध नहीं
  3. उद्दापन
  4. आपराधिक दुर्विनियोजन
Question 4
MOST EXPECTED
क' जानता है कि 'ख' की तिल्ली बढ़ी हुई है| वह 'ख' को एक मुक्का मारता है जिससे तिल्ली फट जाती है और उसकी मृत्यु हो जाती है| 'क' एक डाक्टर होने के नाते यह भी जानता है कि एक स्थान पर साधारण सा प्रहार करने पर भी तिल्ली फट जायेगी और 'ख' की मृत्यु संभाव्य है| 'क' किस अपराध का दोषी है:-
  1. किसी अपराध का नहीं
  2. आपराधिक मानव-वध जो हत्या की कोटि में नहीं आता है
  3. घोर उपहति
  4. हत्या
Question 5
MOST EXPECTED
क' ऐसे नगों को जिनको वह जानता है कि वे हीरे नहीं है, हीरों के रूप में गिरवी रखकर 'ख' से साशय प्रवंचना करता है और तद्द्वारा धन उधार देने के लिए 'ख' को बेईमानी से उत्प्रेरित करता है| 'क' कौन सा अपराध कारित करता है:-
  1. आपराधिक न्यासभंग
  2. छल
  3. कोई अपराध नहीं
  4. आपराधिक दुर्विनियोग