Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTED
निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 और 149 के संदर्भ में सही है:-
  1. सामान्य आशय और सामान्य उद्देश्य एक ही है
  2. दोनों अपने आप में सुभिन्न अपराध है
  3. धारा 34 में केवल दायित्व सिद्धांत प्रतिपादित किया गया है जबकि धारा 149 एक विनिर्दिष्ट अपराध का सृजन करती है
  4. धारा 34 और धारा 149 पारस्परिक सहायता करने वाली धारायें है
Question 2
MOST EXPECTED
अ', ने 'ब' की मृत्युकारित करने के आशय से 7 वर्ष से कम आयु के एक बच्चे को उकसाया कि वह 'अ' की अनुपस्थिति में 'ब' के भोजन में विष मिला दे | 'ब' ने भोजन किया और उसकी मृत्यु हो गई| 'अ' किस अपराध का दोषी है :-
  1. किसी अपराध का नहीं
  2. हत्या के लिए दुष्प्रेरण के अपराध का
  3. हत्या के अपराध का
  4. आपराधिक मानव वध के अपराध का जो हत्या की कोटि में नहीं आता है
Question 3
MOST EXPECTED
अ', 'ब' को 'स' की हत्या के लिए उकसाता है| उकसाए जाने पर 'ब' ने 'स' को चाकू भोंक दिया | जिसका घाव ठीक हो जाता है| निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही है:-
  1. ब' हत्या के प्रयत्न के लिए दायी है और 'अ' हत्या के प्रयत्न के दुष्प्रेरण के लिए दायी है
  2. ब' हत्या के प्रयत्न का दोषी है और 'अ' हत्या के दुष्प्रेरण का दोषी है
  3. ब' हत्या के प्रयत्न का दोषी है और 'अ' किसी अपराध का दोषी नहीं है
  4. अ' हत्या के प्रयत्न का दोषी है और 'ब' किसी अपराध का दोषी नहीं है
Question 4
MOST EXPECTED
आपराधिक षड्यंत्र का अपराध गठित करने के लिए कौन सी आवश्यक शर्त पूरी की जानी चाहिए :-
  1. दो या अधिक व्यक्तियों की पहले बैठक होना आवश्यक है
  2. दो या अधिक व्यक्ति कोई अवैध कार्य करने का या विधिक कार्य को अवैध साधनों द्वारा करने का करार करे
  3. कोई व्यक्ति दो या अधिक व्यक्तियों की सहायता से अवैध कार्य करता है
  4. दो या अधिक व्यक्ति दूषित मंतव्य से अचानक प्रकोपन पर अपराध करते है
Question 5
MOST EXPECTED
निम्नलिखित में से किस एक वाद में भारत के उच्चतम न्यायालय ने भा.द.सं. की धारा 303 को असंवैधानिक घोषित कर अभिखंडित कर दिया :-
  1. मच्छी सिंह बनाम पंजाब राज्य
  2. बेचन सिंह बनाम पंजाब राज्य
  3. संता सिंह बनाम पंजाब राज्य
  4. मिठ्ठू बनाम पंजाब राज्य