Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTEE
क', 'ख' और 'ग' ने एक अपराध कारित करने हेतु षड्यंत्र रचा | बाद में 'क' और 'ख' ने योजना को छोड़ दिया लेकिन 'ग' ने वह अपराध कारित किया | जब 'ग' को गिरफ्तार किया गया, तो उसने 'क' और 'ख' का नाम भी लिया | अपने बचाव में 'क' और 'ख' ने कहा कि उन्होंने विचार स्थगित कर दिया था और वे अपराध में शामिल नहीं थे | इसमें किसे दण्डित किया जायेगा ?
  1. आपराधिक षड्यंत्र के लिए किसी को दण्डित नहीं किया जा सकता
  2. केवल ग को दण्डित किया जा सकेगा
  3. क', 'ख' एवं 'ग' आपराधिक षड्यंत्र के लिए दण्डित किये जायेंगे
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Question 2
MOST EXPECTEE
सही उत्तर चुनिए :-
  1. हत्या के मामले में मृत्युकारित करने का आशय होना सदैव आवश्यक नहीं है
  2. यह ज्ञान कि कार्य का प्राकृतिक और अधिसम्भाव्य परिणाम मृत्यु होगा, हत्या के मामले को बनाता है
  3. (अ) तथा (ब) दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Question 3
MOST EXPECTEE
भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 299 तथा 300 के बीच अन्तर का पहली बार निम्नलिखित केस में विस्तारपूर्वक परीक्षण किया गया :-
  1. वासुदेव बनाम उत्तरप्रदेश
  2. दाऊ दयाल बनाम स्टेट
  3. ओम प्रकाश बनाम पंजाब राज्य
  4. आर. बनाम गोविंदा
Question 4
MOST EXPECTEE
य' जो एक मजिस्ट्रेट है, के समक्ष साक्षी के रूप में 'क' उपसंजात होता है| 'य' यह कहता है कि वह 'क' के अभिसाक्ष्य के एक शब्द पर भी विश्वास नहीं करता है और यह कि 'क' ने शपथ भंग किया है | 'क' को इन शब्दों से अचानक आवेश आ जाता है और वह 'य' का वध कर देता है| यह है :-
  1. गंभीर और अचानक प्रकोपन
  2. हत्या
  3. हत्या की कोटि में न आने वाला मानव वध
  4. उपर्युक्त सभी
Question 5
MOST EXPECTEE
क', 'ख' के चेहरे को स्थायी रूप से विद्रूपित करने हेतु 'ख' पर प्रहार करता है| 'क' ऐसा नहीं कर सका, लेकिन 'ख' को दस दिनों तक तीव्र शारीरिक पीड़ा कारित होती है | 'क' ने अपराध कारित किया है :-
  1. हत्या का प्रयत्न
  2. स्वेच्छया उपहति कारित करना
  3. स्वेच्छया घोर उपहति कारित करना
  4. साधारण उपहति