Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTEE
कौनसी उपहति घोर उपहति नहीं है
  1. किसी भी नेत्र की दृष्टि का स्थायी विच्छेद
  2. अस्थि का विसंधान
  3. किसी जोड़ की शक्ति का स्थायी ह्रास
  4. पन्द्रह दिन तक तीव्र शारीरिक पीड़ा में रहना
Question 2
MOST EXPECTEE
दो युवतियाँ X तथा Y आपस में लड़ पड़ीं | X ने यह संभाव्य जानते हुए कि वह Y के चेहरे को स्थायी रूप से विद्रूपित कर दे, Y के चेहरे पर ब्लेड से प्रहार किया | इससे Y के गाल पर घाव का स्थायी भद्दा चिन्ह बन गया | X दोषी है :
  1. सामान्य उपहति कारित करने की
  2. खतरनाक साधन द्वारा घोर उपहति कारित करने की
  3. हत्या के प्रयास की
  4. उतावले एवं लापरवाही पूर्ण कृत्य द्वारा घोर उपहति की
Question 3
MOST EXPECTEE
ए', 'बी' पर ऐसिड फेंकता है जिससे 'बी' को गम्भीर उपहति कारित होती है | भा.द.सं. के तहत 'ए' किस न्यूनतम दण्ड के लिए दायी है ?
  1. 7 वर्ष
  2. 5 वर्ष
  3. 10 वर्ष
  4. 3 वर्ष
Question 4
MOST EXPECTEE
एक व्यक्ति धारा 326-क में वर्णित अपराध का दोषी पाये जाने पर कारावास से दण्डित किये जाने का अधिकारी होगा, जिसकी अवधि 10 वर्ष से कम नहीं होगी, किन्तु आजीवन कारावास तक की हो सकेगी और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा, जो कि पीड़ित को देय होगा | ऐसा जुर्माना-
  1. 1,00,000 रूपये से कम नहीं होगा
  2. 5,00,000 रूपये से कम नहीं होगा
  3. पीड़ित को उपचार के चिकित्सीय खर्चों को पूरा करने के लिए न्यायोचित और युक्तियुक्त होगा
  4. न्यायालय द्वारा अवधारित किया जायेगा, किन्तु किसी भी स्थिति में 5,00,000 रूपये से कम नहीं होगा
Question 5
MOST EXPECTEE
शासकीय सेवक को उसके कर्तव्य के दौरान उसके कर्तव्यों से निवारित करने के लिए चोट पहुँचाने के अपराध में धारा 332 भारतीय दण्ड संहिता में कितनी सजा हो सकती है :
  1. तीन वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों
  2. पाँच वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों
  3. सात वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों
  4. दस वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों