Judiciary Previous Paper
Judiciary Previous Paper

0+

Papers

0+

Students

1
निम्नलिखित में से कौन सा आपराधिक प्रयत्न का दृष्टांत नहीं है:-
  • A
    क' गर्भपात कराने के आशय से 'ख' को दवा खिलाता है परन्तु 'ख' गर्भवती नहीं थी
  • B
    क','ख' को मार डालने के आशय से एक खली गाड़ी पर 'ख' को उसमें बैठा हुआ समझकर गोली चलाता है
  • C
    क' नकली सिक्के बनाने के उद्देश्य से रंग प्राप्त करता है
  • D
    क','ख' को मार डालने के आशय से आर्सेनिक (शंखिया) समझकर चीनी खिलाता है
2
किस मामले में शरीर की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का विस्तार मृत्यु कारित करने का नहीं होता है:-
  • A
    व्यपहरण करने के आशय से किया गया हमला
  • B
    बलात्संग करने के आशय से किया गया हमला
  • C
    किसी व्यक्ति का सदोष अवरोध कारित करने के आशय से किया गया हमला
  • D
    प्रकृति विरुद्ध कामतृष्णा की तृप्ति के आशय से किया गया हमला
3
क' को 'ख' का सरकारी वचन-पत्र मिलता है| जिस पर निरंक पृष्ठांकन है| 'क' यह जानते हुए कि वह वचन-पत्र 'ख' का है, उसे ऋण के लिए प्रतिभूति के रूप में बैंकर के पास इस आशय से गिरवी रख देता है कि वह भविष्य में उसे 'ख' को प्रत्यावर्तित कर देगा | 'क' ने क्या अपराध कारित किया है:-
  • A
    छल
  • B
    कोई अपराध नहीं
  • C
    उद्दापन
  • D
    आपराधिक दुर्विनियोजन
4
क' जानता है कि 'ख' की तिल्ली बढ़ी हुई है| वह 'ख' को एक मुक्का मारता है जिससे तिल्ली फट जाती है और उसकी मृत्यु हो जाती है| 'क' एक डाक्टर होने के नाते यह भी जानता है कि एक स्थान पर साधारण सा प्रहार करने पर भी तिल्ली फट जायेगी और 'ख' की मृत्यु संभाव्य है| 'क' किस अपराध का दोषी है:-
  • A
    किसी अपराध का नहीं
  • B
    आपराधिक मानव-वध जो हत्या की कोटि में नहीं आता है
  • C
    घोर उपहति
  • D
    हत्या
5
क' ऐसे नगों को जिनको वह जानता है कि वे हीरे नहीं है, हीरों के रूप में गिरवी रखकर 'ख' से साशय प्रवंचना करता है और तद्द्वारा धन उधार देने के लिए 'ख' को बेईमानी से उत्प्रेरित करता है| 'क' कौन सा अपराध कारित करता है:-
  • A
    आपराधिक न्यासभंग
  • B
    छल
  • C
    कोई अपराध नहीं
  • D
    आपराधिक दुर्विनियोग

Unlock Premium Judiciary Features

Get unlimited access to all previous year papers, AI analytics, rank prediction, answer explanations, performance insights and premium judiciary tools.

Unlimited Questions
AI Performance Analytics
All Judiciary Previous Papers
Rank Prediction System
Upgrade Premium