Judiciary Previous Paper
Judiciary Previous Paper

0+

Papers

0+

Students

1
सही उत्तर बताइए| महबूब शाह बनाम किंग एम्परर एक प्रमुख वाद है:-
  • A
    षड्यंत्र पर
  • B
    सदोष शब्दीकरण पर
  • C
    सामान्य उद्देश्य पर
  • D
    सामान्य आशय पर
2
प' को एक बाघ उठा ले जाता है| यह जानते हुए कि यह सम्भाव्य है कि गोली लगने से 'प' मर जाए, किन्तु 'प' का वध न करने का आशय रखते हुए सदभावनापूर्वक 'प' के लाभ के लिए 'क' उस बाघ पर गोली चलाता है, जिससे 'प' को मृत्युकारक घाव हो जाता है| निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है:-
  • A
    क' को कोई बचाव उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि उसे ज्ञान था कि उसकी गोली से मृत्युकारक घाव हो सकता है|
  • B
    क' को व्यक्तिगत प्रतिरक्षा का बचाव उपलब्ध होगा
  • C
    क' भारतीय दण्ड संहिता की धारा 81 के अन्तर्गत आवश्यकता का बचाव प्राप्त कर सकता है
  • D
    क' भारतीय दण्ड संहिता की धारा 92 के अन्तर्गत आवश्यकता का बचाव प्राप्त कर सकता है
3
एक विशिष्ट स्थान पर आग लग गई है| 'अ' ने इस आग को देखा और आग को फैलने से रोकने के लिए और मानव जीवन तथा सम्पत्ति की रक्षा के लिए दूसरों के घर गिरा दिए | इस मामले में :-
  • A
    अ' रिष्टि के अपराध का दोषी है, क्योंकि उसने दूसरों के घर गिरा दिए
  • B
    अ' आपराधिक रूप से दायी होगा, किन्तु उसे क्षमा कर दिया जाना चाहिए,
  • C
    अ' किसी अपराध के लिए दायी नहीं है, क्योंकि उसने यह कार्य अन्य व्यक्तियों और उनकी संपत्तियों को खतरनाक अपहानि से बचाने के लिए किया है,
  • D
    उपर्युक्त में से कोई नहीं
4
अ' पागलपन के कारण 'ब' के प्राण लेने का प्रयास करता है" 'ब' ने 'अ' को लोहे की छड से मारकर गंभीर रूप से आहत कर दिया| इस संबंध में कौन सी प्रस्थापना सही है:-
  • A
    ब' को प्राइवेट प्रतिरक्षा का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि 'अ' पागल है,
  • B
    ब' को प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार है, यघपि 'अ' पागल है
  • C
    ब', 'अ' को घोर उपहति कारित करने का दोषी है
  • D
    ब','अ' को साधारण उपहति कारित करने का दोषी है
5
सामान्य आशय से अभिप्राय है:-
  • A
    दो या अधिक व्यक्तियों में आशय की समानता
  • B
    दो या दो से अधिक व्यक्तियों में एक सा आशय
  • C
    एक आशय के प्रति दो या अधिक व्यक्तियों में मानसिक सहमति का होना तथा एक दूसरे के प्रति उसमें सहभागिता
  • D
    दो या अधिक व्यक्तियों का एक ही आशय रखना

Unlock Premium Judiciary Features

Get unlimited access to all previous year papers, AI analytics, rank prediction, answer explanations, performance insights and premium judiciary tools.

Unlimited Questions
AI Performance Analytics
All Judiciary Previous Papers
Rank Prediction System
Upgrade Premium