Judiciary Previous Paper
Judiciary Previous Paper

0+

Papers

0+

Students

1
शारीरिक क्षतिकारित करने के आशय से 'अ' ने 'ब' को लाठी से मारा| उसने 6 वार किये जिनमें से एक उसके सिर पर लगा जिससे 20 दिन बाद 'ब' की मृत्यु हो गई| 'अ' दोषी है:-
  • A
    उतावलेपन या उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु कारित करने का
  • B
    हत्या का
  • C
    घोर उपहति का
  • D
    आपराधिक मानववध जो हत्या नहीं है
2
गर्भपात करने के आशय से 'अ' एक गर्भवती महिला 'ब' को एक औषधि खिलाता है| गर्भ में शिशु की मृत्यु हो जाती है| 'अ' :-
  • A
    आपराधिक मानववध जो हत्या नहीं है, का दोषी है
  • B
    हत्या का दोषी है
  • C
    गर्भपात कारित करने का दोषी है
  • D
    ने कोई अपराध नहीं किया
3
ब' की मृत्यु कारित करने के आशय से 'अ' उसे एक विषयुक्त सेव देता है | 'ब' को यह मालूम हो जाता है कि सेव विषयुक्त है और वह उसे एक अवयस्क बालक को खाने के लिए दे देता है| बालक सेव खा लेता है जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है| इस मामले में:-
  • A
    ब' हत्या का दोषी है पर 'अ' ने कोई अपराध नहीं किया
  • B
    अ' हत्या का और 'ब' हत्या के दुष्प्रेरण का दोषी है
  • C
    अ' हत्या के प्रयत्न का और 'ब' हत्या का दोषी है
  • D
    अ' और 'ब' दोनों हत्या के दोषी है
4
ब' सोने की एक अंगूठी 'अ' के कब्जे से 'अ' की सहमति के बिना इस आशय से लेता है कि जब तक 'अ' कुछ धन 'ब' को नहीं देता, 'ब' वह अंगूठी 'अ' को वापस नहीं लौटाएगा | 'ब' दोषी है:-
  • A
    आपराधिक न्यास भंग का
  • B
    छल का
  • C
    आपराधिक दुर्विनियोग का
  • D
    चोरी का
5
निम्नलिखित में से कौन सा उद्दापन के अपराध का आवश्यक तत्व नहीं है:-
  • A
    सम्पत्ति का सदैव जंगम सम्पत्ति होना
  • B
    उस व्यक्ति को या किसी अन्य व्यक्ति को क्षति करने के भय में साशय डालना
  • C
    क्षति से बचने के लिए उद्दापन करने वाले व्यक्ति को सम्पत्ति परिदत्त करना
  • D
    किसी व्यक्ति को बेईमानी से क्षति करने के भय में डालकर कोई सम्पत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति किसी व्यक्ति को परिदत्त करने के लिये उत्प्रेरित करना

Unlock Premium Judiciary Features

Get unlimited access to all previous year papers, AI analytics, rank prediction, answer explanations, performance insights and premium judiciary tools.

Unlimited Questions
AI Performance Analytics
All Judiciary Previous Papers
Rank Prediction System
Upgrade Premium