Judiciary Previous Paper
0+
Papers
0+
Students
1
क' सहित पाँच व्यक्तियों का एक समूह एक समुदाय के सभी सदस्यों को समाप्त कर देने के समान उद्देश्य से एक गाँव में घुसता है| 'ख' जिसके ऊपर सभी सदस्य मृत्यु कारित करने के लिए केन्द्रित होते है, 'क' का पुराना मित्र निकल आता है और इसलिए 'क' यह नहीं चाहता कि 'ख' की मृत्यु कारित की जाये परन्तु 'क' के आशय एवं इच्छा के विपरीत अन्य सदस्य 'ख' की मृत्यु 'क' की उपस्थिति में जो अपने को ऐसे समूह की सदस्यता से अभी तक बाहर नहीं कर सका है, कारित कर देते है :- इस सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन नहीं है:-
-
Aक' किसी अपराध के लिए दायित्वधीन नहीं है
-
Bक' केवल विधि-विरुद्ध जमाव के सदस्य होने के अपराध के लिए दायित्वधीन है
-
Cक' हत्या के अपराध के लिए दायित्वधीन नहीं है क्योंकि उसने इस अपराध के कारित किये जाने में भाग नहीं लिया है
-
Dक' हत्या के अपराध के लिए भा.दं.सं. की धारा 302 सपठित धारा 149 के अन्तर्गत दायित्वधीन है
2
क' एक शल्य चिकित्सक यह जानते हुये कि एक विशेष शल्यकर्म द्वारा 'ख' की मृत्यु कारित करने का आशय न रखते हुए एवं सदभावनापूर्वक 'ख' के लाभ के आशय से ख की सहमति से जो 12 वर्ष की आयु का है, शल्यकर्म करता है| अन्तत: 'ख' की मृत्यु की मृत्यु हो जाती है:- उपरिवर्णित परिस्थितिओं में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है:-
-
Aख' सहमति देने के लिए सक्षम है इसलिए शल्य चिकित्सक को भा.दं.सं की धारा 88 के अधीन प्रतिरक्षा उपलब्ध होगी
-
Bक' अपराध का दोषी है क्योंकि 'ख' की सहमति कोई प्रतिरक्षा नहीं है
-
Cकेवल अविभावक की सहमति ही प्रतिरक्षा हो सकती है और भा.दं.सं. की धारा 89 के अधीन अपेक्षित अविभावक की सहमति प्राप्त नहीं की गई थी
-
Dऐसी स्थिति में न तो 'ख' और न ही उसके अभिभावक की सहमति आवश्यक है
3
भारतीय दण्ड संहिता के प्रयोजनार्थ इस संहिता में 'किए गए कार्यों' का निर्देश करने वाले शब्दों :-
-
Aसे आशय सभी प्रकार के लोपों मात्र से है
-
Bका विस्तार स्वेच्छया कार्यों एवं स्वेच्छया लोपों तक है
-
Cसे आशय केवल स्वेच्छापूर्वक किए गए कार्य से है
-
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
4
श्रवण शक्ति को स्थायी रूप से समाप्त करना निम्न अपराध है:-
-
Aआपराधिक प्रहार
-
Bगंभीर उपहति कारित करना
-
Cआपराधिक अभित्रास
-
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
5
चोरी के अपराध का आवश्यक तत्व है :-
-
Aआशय
-
Bज्ञान
-
Cउद्देश्य
-
Dउपर्युक्त सभी
Question Palette
Unlock Premium Judiciary Features
Get unlimited access to all previous year papers, AI analytics, rank prediction, answer explanations, performance insights and premium judiciary tools.
Unlimited Questions
AI Performance Analytics
All Judiciary Previous Papers
Rank Prediction System