मध्य प्रदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट पी० सी० एस० जे० परीक्षा 2016
1.यदि म.प्र. स्थान नियंत्रण अधिनियम की धारा 12 की उपधारा (1) के खण्ड (छ) या खण्ड (ज) में विनिर्दिष्ट आधारों पर किए आदेश में विनिर्दिष्ट की गई तारीख को या उसके पूर्व अभिधारी द्वारा कब्जा परिदत्त कर दिये जाने के पश्चात्, भू-स्वामी मरम्मत या निर्माण या पुनर्निर्माण का कार्य विनिर्दिष्ट की गई तारीख के..........भीतर प्रारंभ नहीं करता तो इस संबंध में आवेदन दिये जाने पर न्यायालय भू-स्वामी को यह आदेश दे सकेगा कि वह उस स्थान का या उसके भाग का अधियोग दे दे |
दो मास
तीन मास
एक मास
छ: मास
2.निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान के अंतर्गत एक मौलिक अधिकार नहीं है - (अ) समानता का अधिकार (ब) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार (स) संवैधानिक उपचारों का अधिकार (द) समान न्याय एवं नि:शुल्क विधिक सहायता
(अ), (ब) एवं (स)
केवल (अ)
केवल (द)
केवल (ब)
3.भारतीय संविधान की छठवीं अनुसूची में अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के प्रशासन के संबंध में प्रावधान किए गए हैं, उस सूची में निम्न में से कौन-सा राज्य सम्मिलित नहीं है -
मेघालय
मिजोरम
त्रिपुरा
मणिपुर
4.भारतीय संविधान का अनुच्छेद 17 किससे संबंधित है ?
साक्षरता
स्वास्थ्य
अस्पृश्यता का निवारण
खाघ गारंटी
5.दण्ड प्रक्रिया संहिता भारतीय संविधान के किस सूची का विषय है ?